युवक को हमला कर घायल किया
गाजियाबाद। पशु आहार लेने गए युवक के साथ हरसांव टी-प्वाइंट के पास कुछ युवकों ने मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कविनगर थाना क्षेत्र के गांव हरसांव निवासी युवक सुमित यादव मंगलवार की शाम गोविंदपुरम में स्कूटी सवार दो युवकों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएचओ कविनगर ने बताया कि आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान कराई जाएगी।