फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को हक दिला रही ईपीओएस मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों को उनका हक दिला रही ईपीओएस मशीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। ईपीओएस मशीन गरीबों को उनका हक दिलाने में कारगर साबित हो रही है। मार्च माह में नगरीय क्षेत्र में 85 प्रतिशत राशन का वितरण किया गया।
बता दें कि सरकारी खाद्यान्न में राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने गत वित्त वर्ष से नगरीय क्षेत्र में राशन डीलर की दुकानों पर ईपीओएस मशीन से राशन वितरण शुरू कराया था। मशीन में अंगूठा लगाने के बाद ही कार्ड धारक को राशन दिया जाता है। आपूर्ति अधिकारी कमलेशचंद ने बताया कि सिकंदराबाद नगरीय क्षेत्र में 10239 कार्ड धारक, 45310 सदस्य, 22 राशन वितरण की दुकानें हैं। नगर पंचायत ककोड़ में 1231 कार्ड धारक, 5375 सदस्य 3 राशन वितरण की दुकानें हैं। उन्होंने बताया कि मार्च माह में ईपीओएस मशीन से 85 प्रतिशत कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया गया। अप्रैल माह में 90 प्रतिशत से अधिक वितरण होने की संभावना है। ईपीओएस मशीन से वितरण पर खाद्यान्न का विवरण जिले स्तर से लेकर शासन स्तर तक रिकार्ड के रूप में रहता है। शेष खाद्यान्न बचने पर अगले माह राशन डीलर को उतना ही कम राशन दिया जाता है। ईपीओएस मशीन से राशन की कालाबाजारी पर पूरी तरह से रोक लग गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईपीओएस मशीन से राशन का वितरण शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें