मोदीनगर। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर विजयनगर रेलवे फाटक के समीप शनिवार दोपहर करीब 1:20 बजे ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही अर्शला (17) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। विजयनगर कॉलोनी निवासी अर्शला कक्षा 11 की छात्रा थी। उसके पिता यामीन कामगार हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे ट्रैक पार करते समय अर्शला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।