फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टास्क पूरा करने का झांसा देकर 1.69 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राकेश मार्ग नेहरूनगर तृतीय निवासी जितेंद्र त्रिपाठी को साइबर ठगों ने घर बैठे कमाई का लालच देकर 1.69 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने टास्क पूरा करने पर मोटे मुनाफा का झांसा देकर वारदात की। उन्हें जब निवेश की गई रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ और सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


जितेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से घर बैठे कमाई करने का मैसेज आया। जिसमें टास्क पूरा करने और निवेश करने पर अच्छी कमाई करने की बात लिखी थी। उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। जिसमें उन्हें टास्क की स्कीम बताई गई। तीन हजार रुपये निवेश करके टास्क पूरा करने पर 3900 रुपये वापस देने का दावा किया गया। उन्होंने स्कीम के अनुसार रुपये निवेश किए जो मुनाफे समेत उनके आईडी वॉलेट में दिखाई देने लगे। करीब 1.69 लाख रुपये निवेश करने के बाद उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो शातिरों ने 25 हजार रुपये टैक्स के रूप में देने पर ही रुपये निकालने पाने का नियम बताया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें