फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुबई की दिरहम बदलवाने के बहाने 1.68 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थाने के पास इतवार बाजार पुस्ते के पास नोएडा के सुधांशु शर्मा और उनके दोस्त दिनेश को एक ठग ने दुबई की दिरहम नकदी बदलवाने का झांसा देकर एक लाख 68 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर ली। ठग युवक विदेशी नकदी के बहाने उन्हें बैग में कागज देकर भाग गया। खोड़ा पुलिस ने टप्पेबाजी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




नोएडा के तिल्पता अनसर हाउसिंग सोसायटी निवासी सुधांशु शर्मा ने बताया कि 13 जुलाई को उन्हें सेक्टर-63 फुट ओवरब्रिज पर एक युवक मिला था। उसने अपना नाम सोहेल बताया था। बातचीत के दौरान सोहेल ने उन्हें 50 दिरहम का नोट दिखाकर इसे बदलवाने के लिए कहा। उन्होंने जान-पहचान होने पर सोहेल से विदेशी नोट लेकर अपना नंबर दे दिया। अगले दिन उन्होंने सूरजपूर में दुकानदार दिनेश के पास जाकर विदेशी नकदी को भारतीय 1100 रुपये में बदलवा लिए। शातिर ने कुछ देर बाद उन्हें दो-तीन बार कॉल की और भारतीय रुपये लेकर अपने पास ज्यादा विदेशी नकदी होने की बात कही। इसे बदलवाने के लिए शातिर ने दोबारा मदद मांगी। वह उसके जाल में फंस गए और दुकानदार दिनेश से बातचीत की। दोनों ने नकदी बदलने में होेने वाले लाभ का बंटवारा करने की तय कर ली। 18 जुलाई की शाम तीन बजे दोनों एक लाख 68 हजार रुपये लेकर खोड़ा पुस्ते पर पहुंचे। वहां शातिर सोहेल एक बैग उन्हें देने के बाद भारतीय नकदी लेकर भाग गया। जब दिनेश ने बैग खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। उसमें कागज के टुकड़े भरे हुए थे। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें