फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण को दी सहयोग राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण को दी सहयोग राशि\n-शिखर एंक्लेव वसुंधरा के निवासी ने भेजा ₹51000\nमाई सिटी रिपोर्टर\n साहिबाबाद। आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नींव रखी जानी है। इसकी सूचना मिलते ही शहर में लोग राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने लगे हैं। इसी श्रृंखला में वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित शिखर एंक्लेव सोसायटी के निवासी संदीप गुप्ता ने भी मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि भेजी है।\nवसुंधरा निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि आइएमपीएस के माध्यम से उन्होंने 51हजार रुपए मंदिर निर्माण के लिए सहयोग में दिए हैं। संदीप गुप्ता का कहना है कि मंदिर निर्माण प्रत्येक व्यक्ति के लिए गर्व का विषय है ऐसे में हर किसी को आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए। बता दें कि संदीप गुप्ता व उनके परिवार ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान पीएम खाते में भी करीब ₹100000 तक की सहयोग राशि जमा की थी। \n--------\nनिशा ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें