फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम लापता
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो वर्षीय बालक बुधवार शाम को परिजनों संग खेत पर गया था। वहीं से वह संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों व पुलिस के काफी खोजबीन के बाद भी मासूम का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। थाना क्षेत्र के गांव मनिया टीकरी निवासी हुतन लोधी परिवार के साथ बुधवार दोपहर बाद खेत में फसल की कटाई करने के लिए गया था। वह परिवार के साथ खेत में फसल काट रहा था और उसका दो वर्षीय पुत्र विपिन खेत के पास खेल रहा था। कुछ देर बाद जब परिजनों ने देखा तो वह वहां मौजूद नहीं था। परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के संग बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी परिजनों के साथ खेत आदि में बच्चे को ढूंढा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक आनंद गौतम ने बताया कि बालक की तलाश जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें