फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एमएमएच कॉलेज में 120 सीटों पर आए 1,570 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की 24 कॉलेजों में 4,260 सीटें हैं। इन सीटों पर 5, 010 छात्रों ने अब तक आवेदन किए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन एमएमएच कॉलेज के लिए हुए हैं। यहां 120 सीटाें पर 1,570 आवेदन आए हैं। अभी पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी। आंकड़ा इस बार भी ढाई हजार के पार पहुंचने का अनुमान है।
एडेड के अलावा निजी कॉलेजों में भी आवेदन की संख्या कम नहीं है। अधिकांश कॉलेजों में सीटों के सापेक्ष आवेदनों की संख्या ज्यादा है। एमएमएच कॉलेज के विधि विभाग के अध्यक्ष डाॅ.पंकज त्यागी ने बताया कि विधि के क्षेत्र में युवाओं की रूचि लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

इकलौता एडेड कॉलेज, बड़ा है फीस का अंतर
एमएमएच जिले का इकलौता एडेड कॉलेज हैं, जहां एलएलबी पाठयक्रम है और अधिकतम 2500 रुपये प्रति वर्ष फीस निर्धारित है। जबकि, निजी कॉलेजों में एक लाख प्रति वर्ष तक फीस इसके लिए वसूली जा रही है। एमएमएच कॉलेज में मूट कोर्ट से लेकर सभी आधुनिक सुविधा छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए मौजूद हैं।
बीए एलएलबी का पाठ्यक्रम जिले के 16 काॅलेजों में है। इसकी 2,280 सीटें हैं, जिन पर अब तक 1,979 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इसके अलावा बीकॉम एलएलबी के लिए के जिले में चार कॉलेज हैं, जिसकी 360 सीटें हैं और 100 छात्रों ने इसके लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

ऊंची रही मेरिट, हुई थी धांधली
बीते साल एमएमएच कॉलेज में 120 सीटों के लिए 2,500 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। इस कारण से मेरिट ऊंची रही। इसका अपात्रों ने लाभ उठाया। हालत यह रही कि आठ छात्रों ने निजी यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट बनवाकर दाखिला ले लिया। जब इसका सत्यापन कराया गया तो यूनिवर्सिटी में इनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इसका पता तब चला जब दाखिले की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। इन छात्रों को बाहर कर दिया गया और पूरे साल आठ सीटें कॉलेज में रिक्त रहीं।
कॉलेजों में आवेदन की स्थिति

कॉलेज सीट आवेदन
1-एमएमएच 120 1,570
2-संकल्प 180 139
3-आईएमआईआरसी 300 253
4-एसआर 180 146
5-आईएएमआर 120 188
6-आमना 120 132
7-सुंदरदीप 120 135
8-यूनिक 120 143
9-आईपीईएम 180 181
10-रिलायबल 180 45
11-कैमकुस 300 141
12-मेवाड़ 240 304
13-एचएलएम 300 11
14-ग्लोबल 120 105
15-आईएमई 300 200
16-रॉयल 240 275
17-मॉर्डर्न 180 251
18-इंटीग्रेटेड 240 275
19-मॉर्डन डिग्री 120 159
20-सीएसआर 180 63
21-आईपीएस 120 155
22-डीआईएमटी 120 96
23-आईटीईआरसी 120 03
24-शिवा 60 38
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें