फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 156 लोगों को कुत्ते ने काटा, घायलों में 85 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी, संयुक्त और चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 156 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। जबकि, 354 लोगों ने दूसरी व तीसरी डोज लगवाई। घायलों में 11 बुजुर्ग और 85 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल में सबसे अधिक विजय नगर, अर्थला और नंदग्राम क्षेत्र से कुत्ते काटने से घायल आ रहे हैं। इनमें से दो तिहाई संख्या बच्चों की है। नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथूरिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक मोदीनगर में लोगों पर कुत्ते हमले कर रहे हैं। मंगलवार को मोदीनगर में 27 लोगों को पहला डोज लगाया गया।

छेड़ने पर कुत्ते होते हैं आक्रामक
पशु चिकित्सक डॉ. प्रीतपाल का कहना है कि बदलते मौसम का जैसे हमारे शरीर पर असर पड़ता है, वैसे ही कुत्तों पर भी होता है। बारिश में त्वचा का संक्रमण कुत्तों को खतरनाक बनाता है। इसके अलावा अधिकांश कुत्ते किसी को तभी काटते हैं, जब उन्हें किसी तरह से छेड़ दिया जाता है।
विज्ञापन



सोसायटी में शुरू की पेट्रोलिंग
महागुनपुरम सोसायटी में कुत्तों के हमलों से बचाने के लिए पेट्रोलिंग शुरू की गई है। सोसायटी के अध्यक्ष यशपाल यादव ने बताया कि सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाते और वापस आते समय गार्डाें की मदद से पेट्रोलिंग की जा रही है। यशपाल ने अन्य सोसायटियों से भी अपील किया कि कुत्तों से लोगों को बचाने के लिए पेट्रोलिंग शुरू कराएं।
विज्ञापन


मंगलवार को अस्पतालों में लगी एआरवी पर एक नजर
अस्पताल पहला डोज दूसरा डोज बच्चे
एमएमजी 87 73 32
संयुक्त 25 98 13
मुरादनगर 22 45 11
लोनी 14 31 07
भोजपुर 12 18 05
डासना 08 46 05
मोदीनगर 27 16 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें