फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए की बोर्ड बैठक 25 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए की बोर्ड बैठक 25 जून को
विज्ञापन


गाजियाबाद। जीडीए की बोर्ड और अवस्थापना निधि की बैठक 25 जून को होगी। बैठक में शहर के विकास से जुड़े प्रोजेक्टों के अलावा प्राधिकरण की नियमावली संबंधी प्रस्तावों को शामिल किया जा सकता है। वहीं, बोर्ड बैठक में तुलसी निकेतन योजना के जर्जर होने संबंधी जामिया मिलिया की रिपोर्ट के साथ नए टावरों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा अलकनंदा और मंदाकिनी टावरों के जीर्णोद्धार संबंधी प्रस्ताव को शामिल किया जा सकता है। प्राधिकरण में अभियंत्रण अनुभाग, नियोजन, उद्यान सहित अन्य अनुभागों की ओर से विभिन्न प्रस्तावों को फाइनल करने में तेजी से काम किया जा रहा है। आगामी दो-तीन दिनों में बोर्ड बैठक के एजेंडा में शामिल अधिकांश प्रस्तावों की रूपरेखा को फाइनल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें