फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ थाने में दी शिकयत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ थाने में दी शिकयत
विज्ञापन

साहिबाबाद। अर्थला में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम ने थाना साहिबाबाद में शिकायत दी है। काफी समय से इन लोगों पर नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि अर्थला में खसरा संख्या 1314 नगर निगम की जमीन है। इस पर नौ लोगों ने कब्जा कर रखा है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर नगर निगम की तरफ से थाना साहिबाबाद में सभी लोगों के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही विभाग यहां से अवैध कब्जे को हटाने की भी कार्रवाई करेगा। उनका कहना है कि अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय के निर्देश पर कुछ दिन पूर्व तहसील और नगर निगम के राजस्व निरीक्षकों ने इसका चिह्नांकन किया। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार ने साहिबाबाद में इसकी तहरीर दी है। साहिबाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें