फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हैबिटेट सेंटर में चोरों ने 15 मोबाइल किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नीतिखंड चौकी क्षेत्र के हैबिटेट सेंटर में रविवार शाम अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल के कार्यक्रम में चोरों ने खूब उत्पात मचाया। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच चोरों ने 15 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। आठ लोगों की शिकायत पर सोमवार को इंदिरापुरम पुलिस ने चोरी क मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित रेल कुंज में रहने वाले अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि वह परिवार के साथ हैबिटेट सेंटर में अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल को देखने गए थे। चोरों ने मंच से कुछ दूरी पर भीड़ के बीच घुसकर उनकी जेब काटकर दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। दिल्ली सरोजनी नगर से आए विभू शर्मा का रियल मी-3 फोन, गाजियाबाद सेक्टर-14 सिंडिकेट आशियाना से आईं दीपाली सिंह का वीवो फोन, संगम पार्क खोड़ा में रहने वाले धीरज पुत्र चंद्रभान का जियो मॉडल फोन, चिपियाना पंचशील कालोनी से अंकित शर्मा, खोड़ा गांव के अंकित यादव का सवा लाख कीमत का आईफोन-13, अहिंसाखंड स्थित निहो स्कॉटिश सोसायटी में रहने वाली भावना धीमान पत्नी सत्यदीप धीमान का वीवो फोन, इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी सोसायटी से संजीव अग्रवाल का सैमसंग फोन चोरी कर लिया। शिकायकर्ता भावना ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर काफी लोगों के फोन चोरी हुए थे। सभी ने नाराजगी जाहिर की कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद फोन को सर्विलांस से ट्रेस करने की कार्रवाई नहीं हो रही है।


कई थानों का फोर्स लगा था सुरक्षा व्यवस्था में
कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटने पर डीसीपी ट्रांस हिंडन, इंदिरापुरम एसीपी, इंदिरापुरम कोतवाली प्रभारी समेत कई थानों का पुलिस फोर्स सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लगा था बावजूद इसके चोरों ने लोगों की जेब काटकर घटना को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं, चोर और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी तैनात थे लेकिन गिरोह के सदस्यों को पहचानने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली- भीड़ में गिरे मोबाइल
डीसीपी शुभम पटेल का कहना है कि कार्यक्रम में भारी भीड़ के बीच लोगों के मोबाइल गिर गए थे। उनकी शिकायत मिली है। उस पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें