\n\nगाएगी बेटियां तो झूमेगा इंडिया\n\n- बेटियों के लिए गायन प्रतियोगिता हुई आयोजित\n\n- भाजपा नेता रूबी अग्रवाल ने बच्चियों से मंगाया 2 मिनट का विडियो\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। लॉक डाउन के बीच बेटियों को प्रोत्साहित करने और उनके हुनर को निखारने के उद्देश्य से बच्चियों के बीच ऑनलाइन गायन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही। राजेंद्र नगर निवासी व भाजना नेता रूबी अग्रवाल ने बताया कि गाएंगी बेटियां तो झूमेगा इंडिया करने एक प्रतियोगी कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह सब कुछ ऑनलाइन रहेगा। यह कार्यक्रम 28 मई से 8 जून के बीच फेसबुक पर प्रसारित होगा।\n\nइस प्रतियोगी कार्यक्रम में 18 वर्ष तक की बेटियां प्रतिभाग कर सकेंगी। रूबी अग्रवाल ने बताया कि सभी से 2 मिनट का वीडियो उन्होंने अपने मोबाइल नंबर पर मंगवाया है। रूबी अग्रवाल ने बताया कि जितने भी वीडियो आएंगे उसे वह अपने फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित करेंगी। इसके बाद 10 मई को 5 बजे इस का रिजल्ट फेस बुक पेज पर ही जारी होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन है। रूबी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का जजमेंट गायिका रेखा राव द्वारा किया जाएगा और प्रथम विजेता को वह अपने साथ एक वीडियो में गाने का मौका देंगी। बता दें कि रेखा राव बहुत बालिका बधु,भेजा फ्राई, रामायण एकता कपुर के सीरियल में बहुत गीत गाए हैं। इसे अलावा दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।\n\n------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n