गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में 140 नए मरीज आए हैं। संक्रमित मरीजों में दो की मौत हो गई है। इनमें एक मौत बृहस्पतिवार को हुई थी, दूसरी शुक्रवार को हुई है। संक्रमण मुक्त होने के बाद 24 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 833 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं, जबकि 1045 मरीजों का अभी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अभी तक संक्रमण की चपेट में आने वाले 1937 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 59 की मौत हो चुकी है।