फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र नगर में 1.35 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र नगर में 1.35 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण शुरू - मेयर और पार्षद ने नारियल फोड़कर किया उद्घाटन माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के वार्ड-80 में शुक्रवार को मेयर आशा शर्मा और पार्षद हेमलता शर्मा ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। यह निर्माण एक करोड़ 35 लाख से किया जाएगा। पार्षद ने लोगों की अन्य समस्याओं का भी निवारण कराने का भरोसा दिया।  पार्षद पति आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि अवस्थापना निधि से बनने वाली इस रोड का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया गया। यह निर्माण कार्य लगभग 1करोड़ 35 लाख से पूरा होगा। इस मुख्य रोड के बनने के बाद राजेंद्र नगर के सेक्टर-2 में 3, 4, 5 व 7 ब्लॉक के लोगों टूटी सड़क से राहत मिलेगी। इस दौरान एम एन दुबे, आनंद रावत, कैलाश शर्मा, विनय शिशोदिया, एसपी सिंह, अमित गुप्ता,दीप्ति दुबे, वंदना शर्मा, मंजू अरोड़ा, कुशुम त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।  ------------------------------ सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें