फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 134 उम्मीदवार हटे, 1837 मैदान में डटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को 134 उम्मीदवार नाम वापस लेकर चुनाव मैदान से बाहर हो गए। इनमें पार्षद पद के 59 और सभासद के 52 हैं। मेयर के मुकाबले में उतरे 12 प्रत्याशियों में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया है, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में से 11 ने मैदान छोड़ दिया है। शुक्रवार को निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर पद के लिए भाजपा से सुनीता दयाल, कांग्रेस से पुष्पा रावत, सपा से पूनम यादव, बसपा से निसारा खान, आम आदमी पार्टी से जानकी बिष्ट, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सविता यादव, सुभाषवादी भारतीय पार्टी से प्रिया गुप्ता, जनअधिकार पार्टी से पिंकी, एआईएमआईएम पार्टी से शहनाज मलिक और तीन निर्दलीय नीतू त्यागी, चौधरी बबीता डागर और नीरज के बीच मुकाबला है।
डासना में पांच ने लिया नाम वापस : डासना में अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। पांच ने नाम वापस लिया है। ये हैं अफसाना,अरशीजहां, तफसीर, शाहीन और सबा कौशर। अब 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

एक पार्षद और एक सभासद निर्विरोध चुने जाएंगे : नाम वापसी के बाद नगर निगम में वार्ड संख्या- 89 से पार्षद पद के भाजपा उम्मीदवार राजकुमार और मोदीनगर नगर पालिका से सदस्य पद की उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी आदित्य चौधरी निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम पार्षद - 59 ने नाम वापस लिया 667 के बीच रहेगा मुकाबला
नगर पालिका नाम वापस अध्यक्ष सदस्य मुकाबले में
लोनी 33 एक 32 366
खोड़ा मकनपुर 04 00 04 158

मोदीनगर 11 02 09 229
मुरादनगर 07 00 07 132


नगर पंचायत

डासना 11 05 06 116
पतला 03 02 01 44

निवाड़ी 03 01 02 53
फरीदनगर 03 03 00 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें