फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रिटायर्ड सूबेदार के मकान से 127 तोले गहने-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर में चोरों ने रिटायर्ड सूबेदार के बंद मकान का ताला तोड़कर 127 तोले सोने व चांदी के गहने, 70 हजार नकद, टैबलेट और लैपटॉप चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार मध्य प्रदेश गया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर घटना के साक्ष्य जुटाए। गांव मुकीमपुर निवासी चंद्रपाल सिंह भारतीय सेना में सूबेदार पद से रिटायर्ड हैं। वह अपनी पत्नी के साथ गांव में ही रहते हैं। जबकि उनके तीनों पुत्र बाहर रहते हैं। चंद्रपाल ने बताया कि वह 17 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ मध्य प्रदेश गए थे। 22 जुलाई को उनके पड़ोसियों ने कॉल कर मकान का ताला टूटे होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर आने पर उन्हें सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। मकान तीन महीने से बंद था। पुलिस ने सूचना के बाद डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया। चोरी की सूचना से ग्रामीणों में रोष है। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें