फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंग्लैंड में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 15 लोगों से 12.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंग्लैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग ने राजेंद्र नगर में रहने वाले व्यक्ति समेत 15 लोगों से करीब साढ़े 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने इंग्लैंड की नौकरी के लिए अफ्रीका में कर रहे नौकरी को भी छोड़ दिया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अतुल शर्मा निवासी राजेंद्र नगर ने बताया कि उनके मित्र श्याम नंदन त्रिपाठी निवासी एसजी गार्डन सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन ने बताया कि उनके एक परिचित अनुराग शर्मा इंग्लैंड में नौकरी दिलवाते हैं। अतुल ने बताया कि वह पहले ही अफ्रीका में नौकरी करते थे। जुलाई 2024 में अफ्रीका से आने के बाद अनुराग शर्मा से मिले और इंग्लैंड में नौकरी की बात की। उनसे बात करने के बाद उन्होंने अपने सभी कागजात अनुराग शर्मा को मेल कर दिए। अनुराग शर्मा ने अगली बार बात करने पर बताया कि तीन महीने का छोटा पैकेज है। इंग्लैंड में फेस्टिव सीजन है। 16 लोगों की जरूरत है। जिसमें प्रति व्यक्ति करीब साढ़े 4 लाख का एक्सपेंशन है। जिसमें 50 फीसदी रकम प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर देगा। बाकी का 50 फीसदी पैसा वह स्वयं देंगे। यह भी बताया कि भारत से इंग्लैंड जाने की सारी प्रक्रिया उनकी कंपनी से किया जाएगा।
आरोपी ने बताया कि 16 लोगों की व्यवस्था वह अकेले नहीं कर सकते। इसलिए कुछ रकम की व्यवस्था उन्हें और अन्य 16 लोगों को करनी होगी। अतुल के कहने पर उनके मित्र सागर और 13 अन्य लोगों ने करीब 12 लाख 65 हजार रुपये अनुराग के खाते में भेज दिए। इसके बाद अनुराग शर्मा ने फोन कर बताया कि सभी लोगों के कागजात अंडर प्रोसेस है। दो दिनों में स्पांसरशिप लेटर प्राप्त हो जाएंगे। 23 अगस्त से लेकर अभी तक अनुराग शर्मा का फोन बंद आ रहा है। अतुल शर्मा अपनी अफ्रीका वाली नौकरी से इस्तीफा दे चुके हैं। अब उनके पास नौकरी नहीं है और पैसा भी नहीं है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें