गाजियाबाद। कोरोना संदिग्धों के भेजे गए 866 में से 125 रिपोर्ट रात में मिली। स्वास्थ्य विभग से मिली जानकारी के अनुसार सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी 741 सैम्पलों के रिपोर्ट का इंतजार है। रविवार से नोएडा में जांच बन्द होने से सैम्पल मेरठ भेजे जा रहे हैं। अभी तक जिले में कुल 143 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।