गरिमा गार्डन में पार्षद ने निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। गरिमा गाडन वार्ड-64 के पार्षद तेजपाल राणा ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र में चल रहे सड़क और नाली निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता जांची। पार्षद ने ठेकेदार को मकानों के आगे रैंप तोड़कर सही से नाली और सड़क बनाने के निर्देश दिए। पार्षद तेजपाल राणा ने निर्माण कार्य के दौरान कई जगहों पर कुछ कमियों को देखकर उन्हें ठीक करने के लिए कहा। साथ ही लोगों से अपने घरों के आगे बने रैंप को तोड़कर नाली और सड़क निर्माण में सहयोग देने की अपील की। बताया गया कि रामकिशन कुंज कालोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और नाली बनाने का काम चल रहा है। नगर निगम से इसका प्रस्ताव दो लाख रुपये से अधिक का पास कराया था। ------------------------------- सुमित कुमार