फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: सिकंदराबाद में स्कूल के 12 बच्चे हुए बीमार, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 09 Sep 2022 03:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बच्चों के उपचार के लिए चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। चिकित्सकों ने स्कूल में पहुंचकर बच्चों का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
बीमार बच्चों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के गांव गोपालपुर स्थित बेसिक स्कूल में शुक्रवार को 12 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। बच्चों के बीमार होते ही शिक्षकों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। बच्चों के उपचार के लिए चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। चिकित्सकों ने स्कूल में पहुंचकर बच्चों का इलाज शुरू किया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम और बीईओ आदि अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों के बेहोश होने की सूचना पाते ही अभिभावक भी रोते हुए पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बच्चों के पेट में दर्द और चक्कर आने की शिकायत है। इसका कारण गर्मी और प्रदूषण को भी माना जा रहा है। बच्चों की हालत में सुधार का भी दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें