फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आयुष्मान योजना के तहत जुड़े 12 नए अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आयुष्मान योजना के तहत जिले के 12 और अस्पतालों को जोड़ा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले से 21 अस्पतालों को जोड़ने के लिए शासन को लिस्ट भेजी गई थी उनमें से 12 को ही विभाग की तरफ से आईडी और पासवर्ड जारी हुए हैं। इनमें से नौ अस्पतालों के दस्तावेज में शासन से आपत्ति लगाई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में आयुष्मान योजना के तहत नए अस्पतालों को जोड़ने के लिए जनवरी में अस्पतालों की सूची शासन को भेजी थी। लगभग डेढ़ महीने बाद भी अभी तक सभी अस्पतालों को आईडी-पासवर्ड नहीं मिल पाया है। योजना के तहत अभी तक जिले में 86 अस्पताल जुड़े हुए हैं। लगभग 100 अस्पतालों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। नोडल अधिकारी डॉ. चरण सिंह ने बताया कि जिन अस्पतालों की आईडी नहीं आई है उनके लिए दोबारा शासन को पत्र भेजा जाएगा। इसके अलावा निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज करा रहे लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग चिन्हित किया जाएगा।

गोल्डन कार्ड बनाने में 23वें स्थान पर जिला
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत जिले में 7.74 लाख लाभार्थी हैं। इनमें से अभी तक 5,70,097 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बना है। कई विभागों के प्रयास के बाद भी गोल्डन कार्ड बनने की गति धीमी है। इस बार प्रदेश की रैकिंग में गाजियाबाद टॉप-5 से सीधे 23वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें