फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 12 बीघा फसल जल कर हुई खाक

विज्ञापन
जली फसल को दिखाते किसान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी किसान कुंदन और विजय पाल सिंह की गेहूं की फसल खड़ी थी। मंगलवार को अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फसलों को अपनी चपेट में ले लिया। खेते से धुंआ उठता देख ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके की तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ट्यूबवेल आदि से पानी चलाकर किसी तरह ग्रामीणों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों किसानों की 12 बीघा फसल जल चुकी थी। इससे दोनों किसानों को लाखों रुपये की आर्थिक हानि हुई है। आग कैसे लगी अभी तक इसका कारण पता नहीं चल पाया है। हांलाकि दोनों पीड़ित किसानों ने पुलिस में भी कोई शिकायत नहीं की है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें