फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंदिरापुरम विस्तार योजना में काटे जाएंगे 116 आवासीय और व्यवसायिक भूखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कई बार नीलामी में लगाने के बाद भी इंदिरापुरम विस्तार योजना में ग्रुप हाउसिंग के तीन भूखंडों के नहीं बिकने पर जीडीए ने अब एकल आवासीय योजना की प्लानिंग की है। इन भूखंडों पर 116 एकल आवासीय भूखंड और चार व्यवसायिक भूखंड काटे जाएंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इससे जीडीए के कोष में 350-400 करोड़ का इजाफा होगा। इस प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

कनावनी पुलिया से सीआईएसएफ रोड के किनारे इंदिरापुरम विस्तार योजना में 30,359 वर्ग मीटर भूमि पर ग्रुप हाउसिंग के लिए भूखंड संख्या- 6, 7 व 8 नियोजित किए गए थे। इन भूखंडों की बिक्री के लिए जीडीए ने कई बार नीलामी में लगाया लेकिन कोई लेने के लिए नहीं आया। इसके बाद जीडीए वीसी अतुल वत्स के निर्देश पर जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने विक्रय नहीं होने के कारणों का अध्ययन किया तो पता चला कि यदि एकल आवासीय प्लॉट काटे जाते हैं तो भूखंड आसानी से बिक जाएगा और जीडीए के आय में भी वृद्धि होगी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद अब ग्रुप हाउसिंग भूखंड को एकल आवासीय भूखंड में परिवर्तित किया जाना प्रस्तावित किया गया।
नियोजन अनुभाग द्वारा ग्रुप हाउसिंग भूखंड को एकल आवासीय भूखंड में नियोजित करते हुए लगभग 116 आवासीय एवं चार व्यवसायिक भूखंडों का नियोजन किया गया।
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम योजना में लगभग सभी एकल भूखंडों का विक्रय हो चुका है। एकल आवासीय भूखंडों की मांग अत्यधिक है। इंदिरापुरम विस्तार योजना में भी एकल आवासीय भूखंडों की योजना लाने पर लोगों को आवासीय-व्यवसायिक भूखंड पाने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकेगा। प्राधिकरण को भी लगभग 350 से 400 करोड़ की आय प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन

इस योजना में आंतरिक विकास कार्य, सौंदर्यीकरण जैसे पार्क, वर्टिकल गार्डन, सड़क, सीवर-पानी की लाइन, चहारदीवारी, गेट आदि का कार्य कराकर प्राधिकरण भूखंडों को विक्रय के लिए उपलब्ध कराएगा। इस प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रस्ताव पारित होने के उपरांत जल्द से जल्द निविदा आमंत्रित कर भूखंडों के विकास कार्य और सौंदर्यीकरण कराकर नीलामी के माध्यम से बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें