फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वतन लौटे अभिनंदन, दीप जला व पटाखे छुड़ा मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
वतन लौटे अभिनंदन, दीप जला व पटाखे छुड़ा मनाया जश्न
विज्ञापन


गाजियाबाद। विंग कमांडर अभिनंदन के वतन लौटने पर महानगर में उल्लास का माहौल रहा। भाजपा महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दीपक जलाने के साथ पटाखे छुड़ाकर जश्न मनाया। महानगर महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि शहीदों की शहादत का बदला 350 से अधिक आतंकवादियों को मारकर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश की 135 करोड़ की जनता है। भारतीय सेना के साथ देश का एक-एक नौजवान है। हर व्यक्ति जवानों के कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, सुखदेव त्यागी, पंकज भारद्वाज, वीरेंद्र कंडेरा, गौरव गर्ग, सनी वाल्मिकी, नितेश, जय कुमार, राजेश शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें