फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिम बंद होने के बाद बैंक खाते से 1.15 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र की पूजा कॉलोनी निवासी गोविंद कुमार चौरसिया के मोबाइल फोन की सिम बंद होने के बाद बैंक खाते से 1.15 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका जियो कंपनी का नंबर 18 फरवरी 2026 को अचानक बंद हो गया था। उन्होंने कस्टमर केयर पर संपर्क किया तो नेटवर्क संबंधी समस्या बताकर सिम बंद होने की जानकारी दी गई। 22 फरवरी को मोबाइल नंबर दोबारा चालू हुआ। इसके बाद वह पंजाब नेशनल बैंक खाते से रुपये निकालने पहुंचे तो पता चला कि खाते से 1,15,194 रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन रकम वापस नहीं मिली। उन्होंने ट्रोनिका सिटी थाने में शिकायत देकर कार्रवाई और रकम वापस कराने की मांग की। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें