फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू नगर में जीडीए की 2.50 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू नगर में जीडीए की 2.50 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए की एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की ओर से शुक्रवार को नेहरूनगर थर्ड सेक्टर-एफ में अभियान चलाया गया। इस दौरान टास्क फोर्स ने 2.50 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई है। जीडीए अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौैजूदगी में सेक्टर-एफ स्थित भूखंड संख्या 7/3 व 7/4 खसरा संख्या 285 को कब्जा मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि भूखंड पर राजकुमार त्यागी का कब्जा था, जो नोटिस के बाद भी जमीन खाली नहीं कर रहा था। ऐसे में भूखंड को एंटी भूमाफिया अभियान में चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। जीडीए अधिकारी भूखंड को कब्जा मुक्त कराने संबंधी कार्रवाई को अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। इस मौके पर भूमि जिला मजिस्ट्रेट, प्राधिकरण पुलिस बल के अलावा सिहानी थाना गेट की पुलिस, अधिशासी अभियंता जोन-चार, सहायक अभियंता व अभियंत्रण जोन-चार के अधिकारी मौजूद रहे। ध्यान रहे कि शासन स्तर पर अब राजस्व वसूली के साथ एंटी भूमाफिया अभियान की विभाग वार समीक्षा शुरू हो गई है। ऐसी स्थिति में अब उन सभी विभागों पर दबाव है, जिनकी जमीन पर लंबे समय से माफियाओं का अवैध कब्जा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें