फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 11 वर्षीय किशोरी को अगवा कर मांगी तीस लाख की फिरौती, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम

Mon, 21 Nov 2022 04:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

अपहरणकर्ता ने पिता सोनू को फोन कर तीस लाख की फिरौती मांगी है। तीन दिन में रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। मामले में सोनू ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के नई बस्ती निवासी 11 वर्षीय खुशी का अपहरण कर अपहरणकर्ता ने पिता सोनू को फोन कर तीस लाख की फिरौती मांगी है। तीन दिन में रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। मामले में सोनू ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


खुशी बचपन से ही अपने ननिहाल में रह रही है। खुशी के मां-बाप सोनीपत के टोकी मनोली के रहने वाले हैं। सोनू ने बताया कि रविवार दोपहर उनके पास एक अनजान नंबर से फोन कॉल आई। कॉलर ने पूछा खुशी तुम्हारी बेटी है। हां कहने पर कॉलर ने तीस लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा और तीन दिन का समय दिया। कौन बोल रहा पूछने पर कॉलर ने फोन काट दिया।

जिसके बाद सोनू ने अपने साले सतीश को फोन कर खुशी के बारे में पूछा तो घर पर देखने पर खुशी नहीं मिली। उस दौरान खुशी के नाना और नानी खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि किशोरी की तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द ही मामले किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें