फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 11 वर्षीय बच्ची को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लालकुआं मानसरोवर पार्क निवासी दीपक सिंह की 11 वर्षीय बेटी काव्या को मंगलवार की सुबह सांप ने डस लिया। वह घर में सो रही थी। इस दौरान उसको किसी चीज के काटने पर दर्द हुआ तो उसने मां को बताया। मां ने दरवाजे के पास से सांप को जाते हुए देखा। परिजन पहले बच्ची को निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद एमएमजी अस्पताल लाए। इलाज के बाद बच्ची को छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा बिजली का करंट लगने से पांच वर्षीय बच्चे को अस्पताल में लाया गया। जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बच्चा सुदामापुरी लाल क्वार्टर से लाया गया था। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे इसलिए वह शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें