इंदिरापुरम। वैभवखंड में लोटस पोंड सोसायटी में युवती को ऑनलाइन टास्क कराने की एवज में ठग ने पांच लाख 15 हजार रुपये और अर्थला के संजय कुमार को ऑनलाइन जॉब कराने के बहाने पांच लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। वहीं, खोड़ा में युवक के क्रेडिट कार्ड से 74 हजार रुपये की निकासी हो गई। तीनों मामलों में पुलिस और साइबर सेल को ठगी का मुकदमा कराया है।
सोसायटी की युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पास घर बैठे पैसे कमाने का मेसेज आया था। युवक ने ऑनलाइन टास्क कराकर निवेश पर अच्छा मुनाफा कमाने की योजना बताई। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर अलग-अलग टास्क कराए गए। फिर प्रीपेड टास्क से अलग-अलग खाते में पांच लाख 15 हजार रुपये जमा करा लिए, लेकिन जब उन्होंने निवेश की रकम और मुनाफा मांगा तो युवक ने 20 से 40 प्रतिशत पैसे जमा करने की शर्त रख दी। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। दूसरी तरफ, अर्थला में संजय कुमार ठाकुर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने शिकायत दी कि व्हाट्सएप पर घर बैठे ऑनलाइन टास्क में निवेश करने का मैसेज मिला था। कई बार में उनसे 5 लाख 90 हजार रुपये जमा करा लिए। इनके अलावा
खोड़ा में सेल्स एग्जीक्यूटिव मनीष निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका आरोप है कि ऑनलाइन खाते से 74 हजार रुपये की अचानक निकासी हो गई। बैंक में पता करने पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। उन्होंने खोड़ा पुलिस से शिकायत देकर साढ़े सात माह तक चक्कर काटे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। फिर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद अब रिपोर्ट दर्ज की। उनका कहना है कि ठग ने बैंक के क्रेडिट कार्ड से 26 जून 2023 को दो बार में 74 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली।
डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि ठगी के तीनों मामलों में खातों की ट्रांजेक्शन पर काम हो रहा है। जिन खाते में पैसे गए हैं उनके खाताधारक का पता कर रहे हैं
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में कार्यक्रम का मंचन करत
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में कार्यक्रम का मंचन करत
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में कार्यक्रम का मंचन करत
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में कार्यक्रम का मंचन करत