गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में यूनिट टेस्ट में कम नंबर आने पर परिजनों ने 10वीं की छात्रा को डांट दिया तो छात्रा ने घर छोड़ दिया।
परिजनों को छात्रा का एक पत्र भी मिला, जिसमें उसने पढ़ाई में कमजोर होने की वजह से घर छोड़ने की बात लिखी थी। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने कविनगर थाने में शिकायत दी और पुलिस से छात्रा को सकुशल बरामद कराने की मांग की। परिजनों ने शिकायत देने के करीब 12 घंटे बाद पुलिस को सूचित किया कि छात्रा सकुशल मिल गई है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची और परिजनों को समझाया गया है। छात्रा ने आगे से ऐसा कोई कदम न उठाने की बात कही है।