फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ई-कॉमर्स कंपनी के कर्मियों की आईडी हैक कर लगाया 10.91 लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने लोगों को ठगने के बजाय इस बार ई-कॉमर्स कंपनी को चूना लगा दिया। ठगों ने ई-कॉमर्स कंपनी के कर्मियों की आईडी हैक कर 10.91 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

शातिरों ने अलग-अलग यूजर आईडी बनाकर कैश ऑन डिलीवरी पर महंगे-महंगे ऑर्डर बुक किए। इसके बाद उन्हें डिलीवर होने से पहले कर्मियों की आईडी के जरिये डाटाबेस में हेराफेरी करके पते पर पहुंचना दिखा दिया, जिनका कंपनी को पैसा तक नहीं मिला। इसके बाद ऑर्डर का रिटर्न डालकर कंपनी से अलग-अलग बैंक खातों में रिफंड ले लिया। ऑडिट में कंपनी को इस फर्जीवाड़ों का पता चला। मामले में ई-कॉमर्स कंपनी का सामान डिलीवरी करने वाली सहयोगी कंपनी इंस्टाकार्ट कंपनी के प्रवर्तन अधिकारी रितिन दीप ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि इस तरह का पहला मामला सामने आया है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जिन खातों में रकम गई है उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है। जल्द शातिरों की तलाश कर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन



55 ऑर्डर में से 35 का ले लिया रिफंड
कंपनी का डिलीवरी वेयरहाउस का कार्यालय मेरठ रोड पर है। कंपनी को फर्जीवाड़े का जब पता चला जब गाजियाबाद से एक स्मार्ट वॉच की बुकिंग की गई जो कंपनी के वेयरहाउस तक पहुंचने से पहले डाटाबेस में डिलीवर्ड दिखने लगी। इसके बाद उसकी रिटर्न भी डल गया और ग्राहक ने रिफंड भी अपने खाते में ले गया। ऐसा होने पर कंपनी ने जांच की तो पता चला कि देशभर में ऐसे 55 ऑर्डर बुक किए गए कीमत करीब 16 लाख रुपये थी। इनमें से 35 ऑर्डर के करीब 10.91 लाख रुपये कंपनी रिफंड दे चुकी है। ऐसा कंपनी के तीन कर्मचारियों की आईडी हैक करके किया गया। इनमें से दो पूर्व कर्मचारी राहुल और सुमित चौहान और एक वर्तमान में कार्यरत कामिनी की आईडी हैक करके किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें