गाजियाबाद। मोदीनगर के संतपुरा श्याम सिंह विहार निवासी ज्योति सिंघल के मुताबिक दो सितंबर को वह नंदग्राम में रिश्तेदार के घर आईं। जहां उन्हें पैसों की आवश्यकता पड़ी तो वह सेवानगर स्थित एसबीआई के एटीएम पर पहुंचीं। वहां एक युवक खड़ा था जिसने बताया कि उसका कार्ड काम नहीं कर रहा है। युवक ने ज्योति सिंघल से डेबिट कार्ड लिया और रुपये निकालने में मदद करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने उनका कार्ड बदल दिया। छह सितंबर को वह फिर से रुपये निकालने एटीएम पर पहुंचीं तो पता चला कि उनके खाते से 106800 रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए गए हैं। एडीसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज निकाली गई हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।