फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किराना कारोबारी से ठगे 10.59 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी किराना कारोबारी की अश्लील वीडियो बनाकर साइबर अपराधियों ने 10.59 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने यू-ट्यूब, सीबीआई और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उन्हें वीडियो वायरल करने से रोकने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आखिर में परेशान होकर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कारोबारी ने बताया कि उनके पास अप्रैल में एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल उठाने के बाद वीडियो में एक लड़की नजर आई जो अश्लील हरकतें करने लगी। उन्होंने कॉल काटने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही सेकंड में उसने ही कॉल काट दी। जिसके बाद उनके पास एक और अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर उन्हें बदनाम करने की धमकी देने लगा। पहले कॉलर ने उन्हें एक वीडियो भेजी जो अश्लील बनाई गई थी। वीडियो भेजने के बाद वह उनसे 20 हजार रुपये मांगने लगा। नहीं देने पर बदनाम करने की धमकी दी। बदनामी के डर से उन्होंने रुपये दे दिए। एसीपी नगर सुजीत राय ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर ठगों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। बैंक खाते व मोबाइल नंबरों के आधार पर डिटेल निकाली गई है।

यू-ट्यूब पर वायरल करने की धमकी दी
लाखों रुपये ऐंठने के बाद ठगों ने फिर कॉल की और वीडियो को यू-ट्यूब पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद एक शातिर ने खुद को यूट्यूब का अधिकारी बताकर काफी रुपये ले लिए। बाद में एक कॉलर ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और उनकी वीडियो वायरल होने की बात कहकर जेल भेजने का डर दिखाकर रकम ऐंठ ली। ऐसे करके शातिरों ने उनसे 10.59 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
- किसी भी अनजान नंबर आई वीडियो कॉल न उठाएं।
- कॉल उठाएं तो फ्रंट कैमरा उंगली से छुपा लें और चेहरा ढक कर रखें।
- किसी स्थिति में अगर आप हनी ट्रैप में फंस जाते हैं तो डरे नहीं और न ही किसी को रुपये दें। तुरंत साइबर सेल या नजदीकी थाने में शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें