फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक में फ्रैक्चर से दो ट्रेनें हुईं लेट, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल ट्रैक में फ्रैक्चर से दो ट्रेनें हुई लेट, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन


गाजियाबाद। मंगलवार को दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में रेल लाइन में फ्रैक्चर के चलते गाजियाबाद से गुजरने वाली मेरठ शटल और ईएमयू के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोनों ट्रेनें करीब आधा घंटा की देरी से गाजियाबाद से रवाना हुई। सुबह करीब नौ बजे रेलवे ट्रेक सही होने के बाद रूट पर ट्रेन का आवागमन सुचारु हुआ। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक में फ्रैक्चर की जानकारी रेलवे को मंगलवार सुबह मिली। सुबह पौने आठ बजे गैंगमैन ने रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर देखकर इसकी सूचना दी थी। इस दौरान ट्रैक पर आ रही शिवगंगा एक्सप्रेस को लाल झंडी दिखाकर रोका गया। इसके साथ ही गाजियाबाद को मिली सूचना पर यहां से गुजरने वाली मेरठ शटल व ईएमयू को आधा घंटा की देरी से रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें