सौर ऊर्जा मार्ग एवं रामलीला पार्क के पास अतिक्रमण हटाती यु पी सी डा की टीम। स्रोत यु पी सी डा
साहिबाबाद। यूपीसीडा की ओर से साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सौर ऊर्जा मार्ग और रामलीला पार्क के आसपास सड़क की पटरियों पर बनी झुग्गियों, रेहड़ी-पटरी और अन्य अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 100 अवैध दुकानें और झुग्गियां हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा सड़क की पटरी या सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यूपीसीडा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।