फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेडिकल स्टोर संचालक पर तमंचा तान कर 10 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के दो नंबर इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक पर तमंचा तान कर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश ने 10 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ बॉर्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंद्रापुरी कॉलोनी में श्रीचंद परिवार के साथ रहते हैं। उनका दो नंबर इंद्रापुरी कॉलोनी में अमित मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह दुकान पर थे। तभी एक बाइक उनके स्टोर के सामने आकर रुकी। बाइक सवार ने हेलमेट और मुंह पर कपड़ा ढक रखा था। बाइक सवार आया और दवाई के बारे में पूछने लगा। तभी बदमाश ने संचालक के सिर पर तमंचा तान दिया। बदमाश ने और 10 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाश ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जल्द बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें