फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कलछीना में पकड़ा 10 क्विंटल मावा, नकली के शक में लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को कलछीना निवासी यामीन के कैंटर मोदीनगर में रोका जिसमें 10 क्विंटल मावा भरा हुआ था। मिलावटी होने के संदेह पर अधिकारियों ने मावे के तीन सैंपल भरे। रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से तीन दिवसीय अभियान चलाया गया है, जिसके क्रम में मंगलवार को भी छापा मारा और कुल 10 नमूने लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा के नेतृत्व में टीम ने मेरठ रोड पर आईटीएस काॅलेज के पास गाड़ी रोककर मिलावट के संदेह में पनीर का एक नमूना लिया। इसके अलावा चिरंजीव विहार स्थित न्यू मदन स्वीट्स से कलाकंद और घेवर का एक-एक सैंपल, आकाश नगर स्थित प्रिया स्वीट्स के गोदाम से रसगुल्ला के एक सैंपल, रामानुज दयाल स्थित अग्रवाल स्वीट्स से मिल्क केक, मसूरी स्थित इंडियन स्वीट्स और दारोगा स्वीट्स से मिल्क केक और बेसन लड्डू के सैंपल लिए गए। अब तक अभियान में 33 नमूने लिए गए हैं, जिसे जांच के लिए लखनऊ राजकीय लैब में भेजा है। सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार ने बताया कि बुधवार को भी यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें