गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत के बाद उनके खाते से 10 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। मामले में ममता चौधरी ने पीएनबी की शास्त्रीनगर शाखा की प्रबंधक, अरविंद चौधरी और अन्नू चौधरी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महेंद्रा एंक्लेव की रहने वाली ममता चौधरी का आरोप है कि उनकी भाभी पिता की मौत के बाद प्रॉपर्टी और अन्य कीमती सामान पर कब्जा कर रही हैं। जब वह पिता के अकाउंट के बारे में जानकारी करने गई तो वहां प्रबंधक ने उनके साथ अभद्रता की। बाद में उन्हें पता चला कि पिता के खाते से 10 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाली गई है। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।