गाजियाबाद के लोनी में मंडोला के पास गैस ले जा रहे ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक मृतक बागपत के रहने वाले हैं। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।