गाजियाबाद से लखनऊ जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज ने जल्द ही लखनऊ के लिए स्लीपर बसें चलाने की योजना तैयार की है।
इसके लिए निजी बस संचालकों से टेंडर मांगे गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बसें चला दी जाएगी।
आरएम पीके बोस ने बताया कि गाजियाबाद से पहली बार स्लीपर बस लखनऊ के लिए रवाना होगी।
बस को कौशांबी और आनंद विहार अंतर्राज्यीय बस स्टेशन से लखनऊ के लिए चलाने की योजना है। गौरतलब है कि यात्री लंबी दूरी के लिए स्लीपर बसें चलाने की मांग काफी पहले से कर रहे हैं।
बसें मिली तो आजमगढ़ और गोरखपुर के लिए भी
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, यदि अधिक संख्या में टेंडर डाले गए तो आजमगढ़, गोरखपुर, इलाहाबाद, बनारस आदि जगहों के लिए भी स्लीपर बसें चलाई जाएंगी।