गाजियाबाद के मसूरी में शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता ने मायके से पति को वीडियो कॉल कर आत्महत्या कर ली। मामला मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव का है। वीडियो कॉल के बाद पति ससुरालियों को फोन करता रहा। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। पति जब अपने पिता को लेकर ससुराल पहुंचा तो वहां फंदे पर लटका पत्नी का शव मिला। शादी के बाद पति के दूसरी महिला से संबंधों को लेकर परिवार में अनबन चल रही थी। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।