फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: मोदीनगर में बाइक सवारों ने हेड कांस्टेबल पर किया जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2023 02:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीती रात तीन बाइक पर सवार छह लोगों को देखकर गश्त कर रहे पुलिसवालों को उन पर शक हुआ। जब उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया और फिर....
विज्ञापन
घायल हेड कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर के छाया पब्लिक स्कूल के पास बनी चाय की दुकान बनी बदमाशों का अड्डा बन गई है। बीती रात यहां तीन बाइक सवार छह लोगों ने एक हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रात में गश्त के दौरान लगभग 3:00 बजे हेड कांस्टेबल अजयवीर सिंह जानलेवा हमला किया गया जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। बीती रात तीन बाइक पर सवार छह लोगों को देखकर गश्त कर रहे पुलिसवालों को उन पर शक हुआ। जब उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया।

इसी बीच उनमें से एक ने हेड कांस्टेबल अजयवीर सिंह के सिर पर प्रहार कर दिया। पुलिस वालों ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। अन्य पांच की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें