फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 10 दिन बाद बिहार से लौटे युवक का सिर ईंट से कुचलकर हत्या, पत्नी का हुआ बुरा हाल

Tue, 15 Sep 2020 10:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

- ईंट से हमले में घायल युवक की मौत, गैरइरादतन हत्या में दो गिरफ्तार
- शादी के 10 दिन बाद बिहार से लौटे युवक का ईंट से कुचल दिया था सिर 
- शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
crime - फोटो : sociol media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में गत 15 जुलाई को ईंट से किए गए हमले में घायल युवक नरेश (25) निवासी अकबरपुर बहरामपुर की गत शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद विजयनगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक गत 5 जुलाई को नरेश की बिहार में शादी हुई थी। शादी के दस दिन बाद वह पिता के पास लौटा था। इसी रात को आरोपियों ने बिना किसी विवाद के उस पर हमला कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

 मूलरूप से जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के गांव विसूनपुर मानसाही निवासी राधेश्याम कई वर्षों से विजयनगर थानाक्षेत्र के अकबरपुर बहरामपुर में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। उनका कहना है कि उनके तीन बेटों में सबसे छोटा नरेश भी उनके काम में हाथ बंटाता है।
विज्ञापन


नरेश (25) की गत 5 जुलाई को बिहार में शादी हुई थी। दस दिन बाद 15 जुलाई की शाम को वह गाजियाबाद आया था। चंद घंटों बाद ही अकबरपुर बहराम के ही रहने वाले लव कुमार, गौरव यादव, राहुल यादव व सतेंद्र यादव ने बिना किसी विवाद नरेश के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें