दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा में अचानक तेज धमाके से पूरा इलाका दहल गया। जब लोग आवाज वाले रास्ते की ओर पहुंचे तो पता चला कि एक मकान में गैस गीजर फट गया है जिसमें 4 लोग झुलस गए।
दरअसल खोड़ा के आदर्श विहार कालोनी में लोधी चौकी के पास तीन मंजिला मकान के पहले मंजिल पर गुरुवार सुबह गैस गीजर फट गया।
धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवार भी टूट गई और 4 लोग झुलस गए। घायलों को आनन-फानन में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया।
इलाज के दौरान उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।