फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बिजनेसमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्वीफ्ट में मिला शव, मुंह से निकल रहा था झाग

Fri, 17 Feb 2023 04:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

शव इंदिरापुरम थाना के वैशाली सेक्टर-6 आरोग्य हॉस्पिटल के सामने स्विफ्ट के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों मिला। पुलिस का कहना है कि युवक के मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर छह स्थित आरोग्य हॉस्पिटल के सामने स्विफ्ट के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर युवक ने जहरील खा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गाजियाबाद वसुंधरा सेक्टर 13 निवासी हर्षवर्धन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव इंदिरापुरम थाना के वैशाली सेक्टर-6 आरोग्य हॉस्पिटल के सामने स्विफ्ट के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों मिला। पुलिस का कहना है कि युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर युवक ने कुछ खा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई है। युवक अपने घर से रात आठ बजे निकला था। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वह मूल रुप से उत्तराखंड के करणप्रयाग रतौड़ा के रहने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें