फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : चॉकलेट देकर बच्चों के धर्मांतरण की बात पर हंगामा, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया

Sat, 16 Dec 2023 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरोप है कि धर्म विशेष से जुड़ा एक युवक ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्चों को चॉकलेट दे रहा था और अपने धर्म की बातें बताकर उनके धर्मांतरण की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर सोसाइटी और हिंदू संगठन के लोग एकत्र हो गये। उन्होंने हंगामा किया। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयनगर थाना क्षेत्र की सिद्धार्थ विहार स्थित एक सोसाइटी में शुक्रवार रात को हंगामा हो गया। आरोप है कि धर्म विशेष से जुड़ा एक युवक ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्चों को चॉकलेट दे रहा था और अपने धर्म की बातें बताकर उनके धर्मांतरण की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर सोसाइटी और हिंदू संगठन के लोग एकत्र हो गये। उन्होंने हंगामा किया। 

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। मामले में कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी। इस बारे में एसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। दोनों पक्षों से बात करने पर सही स्थिति का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें