फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : एसयूवी को कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में जाने देने पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ड्राइवर गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार ने दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान उप-निरीक्षक रवींद्र सिंह और सुनील कुमार, महिला कांस्टेबल रश्मि, यातायात पुलिस हेड कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल निखिल के रूप में की है।
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ रोड पर कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में सायरन और बीकन लगी एसयूवी को जाने देने पर पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। गाड़ी पर पुलिस स्टिकर भी लगा था। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार ने दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान उप-निरीक्षक रवींद्र सिंह और सुनील कुमार, महिला कांस्टेबल रश्मि, यातायात पुलिस हेड कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल निखिल के रूप में की है। उन्होंने कहा कि मधुबन बापूधाम पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और हाइडल विजिलेंस से जुड़े एसयूवी के चालक अवनीश त्यागी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना 29 जुलाई की है जब सरकारी वाहन 'कांवड़ियों' के लिए आरक्षित लेन में घुस गया और कथित तौर पर उनमें से एक को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कार को पलट दिया। घटना का एक कथित वीडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें