फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संजय घोष की गजलों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी में गुरुवार को ‘एन इवनिंग ऑफ लाइव गजल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संगीतकार संजय घोष ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक गजलों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर कार्यक्रम में पुराने दौर की सदाबहार गजलों ने समां बांधा। भावुक कर देने वाली गजलों से लेकर दिल को सुकून देने वाली प्रस्तुतियों तक, हर अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में ‘होशवालों को खबर क्या’, जैसी लोकप्रिय गजलों की प्रस्तुति ने विशेष आकर्षण पैदा किया। इन सदाबहार नग्मों को सुनकर श्रोता भावुक नजर आए और कई लोग गीतों के साथ गुन-गुनाते दिखाई दिए। गजल प्रेमियों से पूरा सभागार भरा हुआ था। हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गूंज कलाकारों का उत्साह बढ़ाती रही। संजय घोष के साथ अमित चौबे ने तबले, चिंटू सिंह वासिर ने गिटार, रिंकू राजपूत ने पियानो कीबोर्ड और तनमय रे चौधरी ने ड्रम पर संगत की। वहीं हृदय कुमार दास ने परकशन, पिंटू राव ने वायलिन, राहुल देव ने बेस गिटार, भास्कर दास ने बांसुरी और संकेत मोदी ने हारमोनियम पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सभी कलाकारों की शानदार जुगलबंदी ने गजलों की खुबसूरती को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें