फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रही थी घाना की महिला पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने भारत में तय अवधि से अधिक समय से रह रही घाना की 25 वर्षीय महिला को पकड़ा है। पुलिस ने जांच के बाद उसे शाहजादा बाग स्थित हिरासत केंद्र भेज दिया। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया 17 अगस्त को अपराध रोधी प्रकोष्ठ की टीम ने बिंदापुर इलाके में स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। जानकारी के आधार पर टीम ने घाना की महिला को पकड़ा। पूछताछ के दौरान महिला भारत में रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। उसे विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे हिरासत केंद्र भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें